Thursday, December 7, 2017

वजन घटाना है तो सोने से पहले करें ये काम

शाम की गतिविधियों पर रखें नजर


अगर जिम जाने, योगा और ऐरोबिक्स करने और खान-पान का पूरा ध्यान रखने के बाद भी आपका वजन कम नहीं हो रहा है तो आपको अपनी शाम की गतिविधियों पर ध्यान देने की जरूरत है। शाम के वक्त और रात में सोने से पहले की गईं कुछ ऐक्टिविटीज़ आपको वजन घटाने में मदद कर सकती हैं। आगे की स्लाइड्स में पढ़ें उन आसान टिप्स के बारे में जिन्हें सोने से पहले अगर आप करेंगे तो निश्चित तौर पर वजन घटाने में मदद मिलेगी....


रात को करें वर्कआउट


अधिकतर लोगों का मानना है कि सोने से पहले वर्कआउट करने से उनकी नींद प्रभावित होगी लेकिन यह सच नहीं है। 2013 में नैशनल स्लीप फाउंडेशन की ओर से करवाए गए एक सर्वे में खुलासा हुआ कि 56 से 67 प्रतिशत लोग जो बेड टाइम से पहले ज्यादा से ज्यादा ऐक्टिव रहते हैं उन्हें बेहतर नींद आती है। रात के वक्त वर्कआउट करने के भी कई फायदे हैं। एक लंबे थकाने वाले दिन के बाद अगर आप रात में वर्कआउट करते हैं तो आपका स्ट्रेस दूर होता है और नींद भी अच्छी आती है। लेकिन खाने और वर्कआउट के बीच कम से कम 2 घंटे का अंतर जरूर रखें।

रात में करें लंच की तैयारी


सुबह के वक्त ऑफिस जाने की हड़बड़ी में अक्सर आप अपना लंच पैक करना भूल जाते हैं और फिर ऑफिस कैंटीन या कैफेटेरिया से लेकर कुछ खाते हैं जिस वजह से आप चाहकर भी अपना वजन नहीं घटा पाते। हाल ही में हुई एक स्टडी के मुताबिक, घर पर बनाए गए खाने के मुकाबले बाहर के खाने में दोगुनी कैलरी होती है। ऐसे में अगर सुबह लंच बनाने का वक्त नहीं मिलता तो आप रात को ही लंच की तैयारी कर लें। जैसे- सब्जी काटना, आटा गूंदना..ताकि आप सुबह फटाफट से लंच पैक कर सकें।

कमरे में अंधेरा करके सोएं


जर्नल ऑफ पीनियल रिसर्च में छपी एक स्टडी के मुताबिक, जब हम सोते हैं तो मेलाटोनिन हार्मोन हमारे शरीर में ब्राउन फैट बनाता है जिससे कैलरीज़ को बर्न करने में मदद मिलती है। अंधेरे में हमारा शरीर ज्यादा मेलाटोनिन उत्पन्न करता है। ऐसे में अगर आप अपने वजन घटाने के कार्यक्रम को जारी रखना चाहते हैं तो अपने कमरे में पूरी तरह से अंधेरा करके ही सोएं।

सोने से पहले पानी न पिएं


ज्यादातर लोग इस तथ्य से वाकिफ होंगे कि पानी, हमारे शरीर को डीटॉक्स कर शरीर से हानिकारक तत्वों को यूरीन और पसीने के रूप में बाहर निकालने में मदद करता है। ऐसे में अगर आप नहीं चाहते कि रात को सोते वक्त बार-बार टॉइलट जाने के लिए आपकी नींद खराब न हो तो इसके लिए जरूरी है कि आप सोने से 1 घंटा पहले पानी न पिएं। याद रखें, वजन घटाने में बेहतर नींद भी अहम भूमिका अदा करती है।

थोड़ी सी लाल मिर्च खाएं


कई स्टडीज़ में इस बात का खुलासा हुआ है कि फैट को कम करने का सबसे प्रभावी तरीका है लाल मिर्च खाना। जब हम सोते हैं तो हमारा शरीर फैट को बर्न करता है। ऐसे में अगर आप डिनर में थोड़ी सी लाल-मिर्च या काली मिर्च पाउडर खाते हैं या फिर पनीर के साथ थोड़ी सी लाल मिर्च खाते हैं तो वजन घटाने में मदद मिलेगी।

SURVEY: टीनेजर्स मानते हैं स्मोकिंग से दूर होता है स्ट्रेस

from Abp News
नई दिल्ली: देश के 50% से भी अधिक किशोर-किशोरियां धूम्रपान करते हैं, क्योंकि उनका मानना है कि यह स्ट्रेस को कम करता है, साथ ही धूम्रपान से साथियों के बीच उनकी 'कूल' इमेज बनती है. एक सर्वे से यह जानकारी मिली है.

क्या कहती है रिसर्च-
सर्वे में कहा गया है कि 52% से अधिक युवाओं का मानना है कि स्मोकिंग से फोकस बढ़ाने में मदद मिलती है.

क्या सोचते हैं युवा-
सर्वे में शामिल करीब 90% युवाओं का मानना था कि अगर उनके माता-पिता ने रोकटोक नहीं की तो वे स्मोकिंग जारी रखेंगे. जबकि 80% से ज्यादा किशोर-किशोरियों का कहना था कि कम से कम एक धूम्रपान में कोई बुराई नहीं है.

क्या कहते हैं एक्सपर्ट-
फोर्टिस हेल्थकेयर के निदेशक और मेंटल हेल्थ एक्सपर्ट डॉ. समीर पारिख का कहना है, "धूम्रपान समाज को तबाह कर रहा है और हम ऐसे युग में जी रहे हैं, जहां युवा समूहों में धूम्रपान और अन्य जोखिम भरे व्यवहार स्वीकार्य हैं.

सेलेब्रिटी से इंस्पायर होते हैं युवा-
इनके अलावा 87% किशोर-किशोरियों ने कहा कि फिल्मों में कलाकारों के धूम्रपान करने से इसे बढ़ावा मिलता है, जबकि 78% किशोर-किशोरियों ने कहा कि धूम्रपान के खिलाफ अभियान में सेलेब्रिटी दिग्गजों के शामिल होने से उन्हें इसे छोड़ने में मदद मिलती है.

वहीं, 60% से ज्यादा किशोर-किशोरियों का मानना है कि धूम्रपान के हानिकारक प्रभावों के बारे में चेतावनी दिखाने से इसकी रोकथाम में मदद मिलती है.

WHO-
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक, धूम्रपान के कारण हर साल 70 लाख लोगों की मौत हो जाती है.

आंकड़े-
द लेंसेट नामक पत्रिका में प्रकाशित एक रिसर्च के मुताबिक, दुनिया में 2015 में हुई 64 लाख मौतों में धूम्रपान के कारण 11 % मौतें हुईं, जबकि चीन, भारत, रूस और अमेरिका में 52.2 % मौतें धूम्रपान के कारण हुईं.

धूम्रपान के कारण होने वाली 90% मौतें फेफड़ों के कैंसर के कारण होती हैं, जबकि 80% मौतें क्रोनिक ऑबस्ट्रकटिव पल्मोनरी डिजीज (सीओपीसी) और करीब 17% मौतें हृदय रोग के कारण होती हैं.

नोट: ये रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें.

अंडा शौकीनों के लिए अच्छी खबर, फायदा पढ़कर चौंक जाएंगे आप

From Zeenews
अंडा खाने के शौकीन के लिए अच्छी खबर ये है कि अंडों के भाव में आई तेजी अब थम गई है. अंडों के मौजूदा होलसेल रेट में भारी गिरावट आई है. 


नई दिल्ली: आपने ये तो सुना ही होगा कि 'संडे हो या मंडे, सर्दी हो या गर्मी रोज खाओ अंडे'. जी हां, अंडा है ही इतना कमाल का कि सभी को इसे अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए. अंडा एक सुपर फूड है. इसे खाने से आपको प्रोटीन, कैल्‍शियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड मिलता है. जहां प्रोटीन हमारे शरीर की मांसपेशियों को मजबूत बनाता है वहीं कैल्‍शियम से दांतों और हड्डियों को मजबूती मिलती है. खास बात यह है कि अंडे में मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड शरीर में अच्‍छे कॉलेस्‍ट्रोल यानी कि एचडीएल बनाता है. आपको बता दें कि खाने-पीने की बहुत कम चीजें ऐसी हैं जिनमें ओमेगा 3 फैटी एसिड पाए जाते हैं और अंडा उनमें से एक है. 
क्या है खुशखबरी
अंडा खाने के शौकीन के लिए अच्छी खबर ये है कि अंडों के भाव में आई तेजी अब थम गई है. अंडों के मौजूदा होलसेल रेट में भारी गिरावट आई है. अभी भी अंडे साढ़े 6 से 7 रुपए तक बेचे जा रहे हैं. हालांकि, पिछले एक हफ्ते में अंडों के होलसेल भाव में गिरावट आई है. अंडे का भाव होलसेल 455 रुपए(प्रति सैंकड़ा) तक आ गया, वहीं कुछ दुकानदार आगे 480-90 रुपए (प्रति सैंकड़ा) तक भी बेच रहे हैं. ऐसे में रिटेल में भी इसकी कीमतों में गिरावट संभव है.
चौंकाने वाले हैं अंडे के ये 5 फायदे...
1. वजन घटाने और बढ़ाने में मददगार 
अंडा आपके वजन को कंट्रोल करने में काफी मददगार है. दरअसल, अंडा खाने के बाद भूख शांत हो जाती है. इसे खाने के बाद देर तक आपका पेट भरा रहता है और आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं. अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो अंडे का सिर्फ सफेद भाग ही खाएं क्‍योंकि पीले वाले हिस्‍से में कॉलेस्‍ट्रोल काफी ज्‍यादा होता है. जो लोग जिम जाते हैं उनकी डाइट में अंडे को विशेष तौर पर शामिल किया जाता है. लेकिन उन्‍हें सिर्फ सफेद हिस्सा ही खाने की सलाह दी जाती है. वहीं, जिन लोगों को वजन बढ़ाना है उन्‍हें अंडे का पीला वाला हिस्‍सा खासतौर पर खाना चाहिए. जिन बच्‍चों का वजन कम होता है उन्‍हें रोजाना एक अंडा खाने की सलाह दी जाती है.
2. बढ़ाए आंखों की रोशनी
अंडे में भरपूर मात्रा में कैरोटिनायड्स पाया जाता है जो आंखों के सेहत के लिए बेहद जरूरी है. कैरोटिनायड्स आंखों की मांसपेशियों को मजबूती देता है. रोजाना एक अंडा खाने से मोतियाबिंद का खतरा नहीं रहता. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स, रेटीना को मजबूती देने का काम करते हैं.
3. बढ़ाए याद्दाश्त, भगाए टेंशन 
अंडे में मौजूद ओमेगा 3, विटामिन और फैटी एसिड दिमाग के लिए बहुत फायदेमंद हैं. यही नहीं अंडे में कोलीन पाया जाता है, जिससे याद्दाश्त तेज होती है और दिमाग एक्टिव रहता है. इसके अलावा अंडे में मौजूद विटामिन B-12 टेंशन को दूर करने में मदद करता है. इसमें कुछ ऐसे तत्व भी पाए जाते हैं जो डिप्रेशन दूर कर मूड अच्‍छा बनाते हैं.
4. बालों और त्‍वचा के लिए गुणकारी
अंडे के पीले भाग में बायोटिन होता है जो बालों को मजबूती और त्‍वचा को कसाव देता है. अंडे के पीले भाग को बालों में लगाने से बाल कोमल और मुलायम होते हैं. अंडे की जर्दी को फेसपैक या मास्क की तरह इस्‍तेमाल कर आप त्वचा की झुर्रि‍यों को कम कर सकते हैं.
5. एनर्जी से भरपूर
अंडा खाने से आपके शरीर को भरपूर एनर्जी मिलती है. नाश्‍ते में अंडा खाने से आप दिन भर ऊर्जावान बने रहेंगे. इसके अलावा यह आपकी कार्यक्षमता में इजाफा भी करता है.

आप असली अंडा खाते हैं या नकली, इन 5 तरीकों से पहचानें

From Zeenews
नई दिल्ली : सर्दी का मौसम है और इस दौरान अंडे का सेवन आपके स्वास्थ्य के लिए लाभदायक रहता है. पिछले दिनों अंडे की मांग बढ़ने से कीमतों में इजाफा होने की खबर आई थी. फुटकर बाजार में अंडे की कीमत 7 रुपए प्रति अंडे तक पहुंच गई थीं. हालांकि फिलहाल कीमतें नीचे आ गई हैं. इसी बीच बाजार में नकली अंडे की बिक्री होने की बात भी सामने आती रहती है. ऐसे में सवाल उठता है कि कहीं आप भी भरपूर प्रोटीन के चक्कर में नकली अंडे का सेवन तो नहीं कर रहे. कुछ समय पहले आर्टिफिशियल एग (नकली अंडा) बेचने पर एक दुकानदार को पुलिस ने कोलकाता से गिरफ्तार भी किया था.


ऐसे में आपको यह पता होना जरूरी है कि नकली और असली अंडे में क्या अंतर है. आपको असली और नकली अंडे के बीच का अंतर साफ पता होना चाहिए. यदि आपको भी यह जानकारी होगी तो आप बाजार में ठगे नहीं जाएंगे. साथ ही किसी दुकानदार द्वारा नकली अंडे बेचे जाने की शिकायत भी आप कर सकते हैं और साथ ही नकली अंडे से शरीर को होने वाले नुकसान से भी आप बच सकते हैं.
नकली अंडा आपके शरीर को फायदा पहुंचाने की बजाय नुकसान पहुंचाता है. आज हम आपको बता रहें हैं कुछ ऐसी बातें जिनके द्वारा आप भी नकली और असली अंडे की पहचान आराम से कर सकते हैं. आगे पढ़िए ऐसे ही पांच अंतर जिनके माध्यम से आप भी असली और नकली अंडे की पहचान कर सकते हैं.
छिलका
नकली अंडे के छिलकों को यदि आप आग के संपर्क में लाए तो यह तेजी से आग पकड़ लेता है. क्योंकि यह किसी प्लास्टिक जैसी चीज का बना होता है. वहीं यदि आप असली अंडे के छिलके को आग के संपर्क में लाएं तो यह आग नहीं पकड़ता. इसे आग में डालने पर यह कुछ देर में काला हो जाता है, न ही इसके जलने पर प्लास्टिक जैसी महक आती है.
शाइनी नहीं होगा
असली अंडे की सबसे पहली पहचान यही है कि उसका अंडा बहुत ज्यादा शाइनी नहीं होता, पहली नजर में देखने पर वह आपको धुंधला सा दिखाई देगा. वहीं नकली अंडा का छिलका बहुत शाइनी होता है. नकली अंडे का कलर आपको असली के मुकाबले ज्यादा आकर्षित कर सकता है.
स्मूथ सरफेस
असली अंडे के छिलके को टच करने पर आपको सरफेस स्मूथ लगेगा. जबकि नकली अंडे का सरफेस असली के मुकाबले रफ होगा. ऐसे में आप यह न सोचे कि असली अंडे का सरफेस रफ होना चाहिए.
आवाज
असली और नकली अंडे की पहचान के लिए इन दोनों की आवाज भी महत्वपूर्ण है. जब आप असली अंडे को हाथ में लेकर हिलाएंगे तो इससे कोई आवाज नहीं आएगी. वहीं यदि आप नकली अंडे को हिलाए तो आपको अंडे के अंदर कुछ हिलने की आवाज आएगी.
यॉक
जब आप असली अंडे को छीलते हैं तो आपको अंडे के अंदर यॉक अलग नजर आएगा. दूसरी तरफ यदि आप नकली अंडे को छीलते हैं तो आपको यॉक और व्हाइट फ्लूइड मिला हुआ दिखाई देगा. इससे भी आप असली और नकली अंडे की पहचान कर सकते हैं.

मानो या ना मानो: बस एक छींक तोड़ सकती है हड्डियां

यह सुनने में बहुत अजीब लगता है ना कि कैसे छींकने से हड्डियां टूट सकती हैं... यह खबर सौ प्रतिशत सही है। रिपोर्ट के मुताबिक झारखंड में रहने वाली एक बच्ची जो सिर्फ चार साल की है अभी वह 31 बार इस दर्द को झेल चुकी है। अब आप सोच रहे होंगे कैसे... दरअसल, बच्ची की हड्डियां 31 बार टूट चुकी हैं।


झारखंड में रहने वाली इस बच्ची को खांसने, छींकने, चलने या धक्का लगने पर उसकी हड्डियां टूट जाती हैं। यहां तक कि अगर कोई उसे अचानक गोद में उठा ले तो उसे इस बात से भी तकलीफ हो जाती है।
ख़बर है कि बच्ची के पिता को भी यही समस्या है। यह एक बीमारी है जिसे ऑस्टियोजेनेसिस इम्परफेक्टा के नाम से जाना जाता है।
रिपोर्ट को मुताबिक यह बीमारी एक करोड़ लोगों में से .1 प्रतिशत लोगों को होती है। खास बात यह है कि बीमारी से पीड़ित व्यक्ति आम लोगों की तरह जिंदगी बिताते हैं जो काफी दर्दनाक होता है।
इस बीमारी को लेकर डॉक्टरों का कहना है कि यह समस्या ज्यादातर जेनेटिक होती है। यदि खानदान में या पिता को ऐसी कोई बीमारी हो तो 85 प्रतिशत इस बात की आशंका होती है कि बच्चों को भी यह बीमारी हो जाए। 15 प्रतिशत मामलों में यह समस्या अपनेआप भी हो जाती है। शरीर में बोन मैरो का विकास कुदरती देन है ऐसा नहीं होने पर यह समस्या हो जाती है।

Wednesday, December 6, 2017

जानिए क्या हैं वे 6 फायदे जिनकी वजह से आपको हर रोज खाना चाहिए पपीता

from-jansatta
पपीता आपको कहीं भी आसानी से मिल सकता है। इसके फल से लेकर पत्तियों तक हर हिस्से किसी न किसी बीमारी के उपचार में काम आते हैं।



पपीता आपको कहीं भी आसानी से मिल सकता है। इसके फल से लेकर पत्तियों तक हर हिस्से किसी न किसी बीमारी के उपचार में काम आते हैं। इसमें विटामिन ए, सी, पोटैशियम, प्रोटीन, कैरोटिन और फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाए जाते हैं। पपीते के गूदे के अलावा इसके बीज भी काफी फायदेमंद होते हैं। पपीता कैंसर जैसे घातक रोग के रोकने के उपचार के बतौर भी इस्तेमाल किया जाता है। इसके और भी बहुत सारे औषधीय गुणों के बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं।
1. पपीते में कैरोटेनॉयड पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। यह एक तरह का एंटी-ऑक्सीडेंट होता है जो फ्री रेडिकल्स को न्यूट्रिलाइज करने का काम करता है। ये फ्री रेडिकल्स मेटाबॉलिज्म के दौरान बनते हैं और इनमें से अधिकांश बीमारियों का कारण बनते हैं।
2. दांत दर्द में पपीते का इस्तेमाल बहुत फायदेमंद होता है। पपीते की जड़ का पेस्ट बनाकर मसूढ़ों और दांतों पर लगाने से दांत का दर्द दूर हो जाता है। इसके अलावा पपीता दांतो से बैक्टीरिया को हटाने में भी काफी मदद करता है।
3. पपीते में कैंसरोधी गुण भी पाए जाते हैं। एक रिसर्च के अनुसार पपीता में लाइकोपीन तत्व पाया जाता है जो कैंसर के खतरे को कम करता है। यह उन लोगों के लिए भी काफी फायदेमंद होता है जो कैंसर के उपचार से गुजर रहे होते हैं।
4. पपीता फंगल इंफेक्शन से लड़ता है तथा आंत क्षेत्र में मौजूद उन कीड़ों को भी खत्म करता है जो कई तरह के संक्रमण और बीमारियों के कारक होते हैं।
5. पपीते का सेवन आपकी त्वचा की रंगत को बेहतर बनाता है। यह स्किन डैमेज और रिंकल्स से त्वचा की रक्षा करता है। इसमें लाइकोपीन और विटामिन सी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है जो चेहरे पर बढ़ती उम्र का असर कम करने में मददगार है।
6. पपीते में पपैन नाम का तत्व पाया जाता है जो प्रोटीन के पाचन में अहम किरदार निभाता है। यह यह आंत्रीय सिंड्रम और कब्ज के लिए बेहतरीन घरेलू औषधि है।

इन चीजों के साथ जहर बन जाता है शहद, कभी न करें सेवन

शहद का सेवन करना फायदेमंद तो होता है लेकिन कुछ चीजों के साथ इसका सेवन हमारी सेहत के लिए हानिकारक भी होता है।



शहद एक बेहतरीन आयुर्वेदिक औषधि है। कई बीमारियों के अचूक इलाज के रूप में इसका इस्तेमाल किया जाता है। यह विटामिन ए,बी सी, सोडियम, फास्फोरस, आयोडीन, आयरन, कैल्शियम, कॉपर, मैग्नीशियम आदि खनिजों और पोषक तत्वों का भरपूर भंडार होता है। शहद का सेवन करना फायदेमंद तो होता है लेकिन कुछ चीजों के साथ इसका सेवन हमारी सेहत के लिए हानिकारक भी होता है। आयुर्वेद में शहद के सेवन को लेकर इस बात के सख्त निर्देश हैं कि किन चीजों के साथ शहद का सेवन नहीं करना चाहिए अन्यथा यह हमारी सेहत के लिए जहर की तरह व्यवहार करने लगता है। आइए, जानते हैं कि किन चीजों के साथ शहद का सेवन हानिकारक होता है।
1. मूली के साथ शहद – शहद और मूली एक साथ खाने की कोशिश कभी न करें। दोनों के सेवन में तकरीबन एक घंटे का अंतर जरूर रखें। दरअसल जब भी हम शहद और मूली एक साथ खाते हैं तो हमारे शरीर में टॉक्सिन्स का निर्माण होने लगता है। इसकी वजह से बॉडी पार्ट को नुकसान पहुंचने का खतरा बढ़ जाता है।
2. गर्म चीजों के साथ शहद – शहद की प्रकृति गर्म होती है, इसलिए गर्म चीजों के साथ इसका सेवन करने से दस्त और लूज मोशन की समस्या होने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा भी कई तरह की स्वास्थ्य समस्याएं शरीर में दस्तक देती हैं।
3. चाय के साथ शहद – ज्यादातर लोगों का यह मानना होता है कि शहद के साथ चाय या कॉफी लेने से सर्दी-जुकाम से आराम मिलता है लेकिन ऐसा नहीं होता। यह शरीर के तपमान को और बढ़ा देता है जिससे तनाव और घबराहट बढ़ती है।
4. दूध और शहद – दूध और शहद को एक साथ बराबर मात्रा में कभी सेवन करें। दोनों का इस तरह का संयोग जहर की तरह काम करता है।
5. गर्म पानी के साथ शहद – शहद को अक्सर गर्म या गुनगुने पानी के साथ लेने की सलाह दी जाती है लेकिन अगर आप शहद के साथ ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल करते हैं तो यह नुकसानदेह हो सकता है। इससे शरीर का तापमान बढ़ता है और पेट खराब होने जैसी समस्या हो सकती है।
6. घी या मक्खन के साथ शहद – घी या मक्खन के साथ शहद का सेवन कभी नहीं करना चाहिए। यह शरीर में विषाक्त पदार्थों की मात्रा को बढ़ा देता है।

क्या पोर्न देखते से घटती है शारीरिक संबंध बनाने की क्षमता? यहां जानें

from- Jansatta
इंटरनेट और स्मार्टफोन्स के दौर ने अश्लील सामग्रियों की उपलब्धता को और सुगम बना दिया है। अब कोई भी जो चाहे इंटरनेट पर सर्च कर हासिल कर सकता है। इंटरनेट इस्तेमाल का एक बड़ा हिस्सा पोर्न भी है जिसके दर्शक वर्ग में अब हर उम्र के लोग शामिल हैं। टीनएजर्स से लेकर बड़ी उम्र तक के लोग पोर्न देखने के आदती हैं। इस मामले में एक पुरानी बहस इस बात की है कि क्या पोर्न देखने से आपकी सेक्शुअल हेल्थ या फिर शारीरिक संबंध बनाने की क्षमता प्रभावित होती है या नहीं? अलग-अलग विशेषज्ञ इस बात पर अलग-अलग राय रखते हैं। कुछ का कहना है कि इससे कामेच्छा यानी कि लिबिडो में बढ़ोत्तरी होती है जबकि कुछ लोगों का कहना है कि इससे हमारा न सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक सेहत भी बुरी प्रभावित होती है। तो आइए, आज हम इस बात की पड़ताल करते हैं कि पोर्न हमारे जीवन में क्या प्रभाव रखता है-



1. कुछ साइकोलॉजिस्ट मानते हैं कि पोर्न देखने से सेक्शुअल एंजॉयमेंट और खुशहाली बढ़ती है। यह उन लोगों के लिए ज्यादा फायदेमंद है जो रिलेशनशिप में होते हैं। पार्टनर्स अगर साथ में पोर्न देखें तो इससे उनकी कामेच्छा और सेक्शुअल क्षमता बढ़ती है।
2. एक अध्ययन में कहा गया है कि बहुत ज्यादा मात्रा में पोर्न देखने से व्यक्ति को खुशी का अनुभव होना बंद हो सकता है और इससे सेक्शुअल रिलेशनशिप में परेशानी भी आ सकती है।
3. एक अन्य अध्ययन में बताया गया है कि ज्यादा मात्रा में पोर्न देखने से पुरुषों के दिमाग के संकुचित होने का खतरा बढ़ जाता है। यह पुरुषों के दिमाग का वह हिस्सा होता है जो मोटिवेशन और रिवार्ड्स के लिए प्रतिक्रिया देता है।
4. पोर्न का इस्तेमाल उत्तेजना पैदा करने के लिए किया जाता है। ऐसे में अगर बार बार उत्तेजना के लिए पोर्न जैसे साधनों का इस्तेमाल किया जाता है तो शरीर का नेचुरल अराउजल सिस्टम बुरी तरह प्रभावित होता है। इसकी वजह से आपके साथ ऐसा भी हो सकता है कि पोर्न देखे बिना आपको उत्तेजना ही पैदा न हो।
5. पोर्न मूवीज को ज्यादा से ज्यादा भड़काऊ बनाने की कोशिश की जाती है और जिस तरह से उसे प्रस्तुत किया जाता है उसे वास्तविकता में उतारना बहुत मुश्किल होता है। पोर्न देखने वाले लोग अक्सर अपने पार्टनर से वैसी ही अपेक्षाएं रखते हैं जैसा कि वे पोर्न फिल्मों में देखते हैं। इससे रिश्तों में तनाव, स्वभाव में क्रूरता और उग्रता आने की संभावना होती है जो काफी नुकसानदेह है।

एक रात मे मुहासों/पिम्पल्स से पाए छुटकारा इन घरेलु उपाय से

जवानी की देहलीज़ पर कदम रखते ही पिंपल्स याने मुहासे प्रकट होते है| इस के पीछे मुख्या कारण है की शरीर में होरमोन्स का निर्माण होने लगता है और इस के कारण त्वचा में तेल उत्पन्न होने लगता है जो मेल के साथ मिल के छिद्र को बंद कर देते है| परिणाम यह होता है की छिद्र के अन्दर बैक्टीरिया का फैलाव होता है और त्वचा पर मुहासे निकल आते है| अगर इस में लापरवाही रखे तो आगे जाके यह काले दाग और धब्बे छोड़ देते है जिन्हें निकालना मुश्किल होता है| इसीलिए जवानी में ख़ास सावधानी रखे स्वछता की तो मुहासे ही न हो और अगर हो भी जाए तो बिना दाग के आप मिटा दे| पिम्पल हटाने के उपाय  आप जानिये और रहे मुक्त इस परेशानी से|


मुहासे होने का कारण

मुहासे होने का कारण में मुख्य कारण है की जवानी (पुबेर्टी) में होर्मोन्स बनते है| इस से शरीर के त्वचा, और ख़ास कर के चेहरे पर की त्वचा में रहे तेली ग्रंथि तेल का ज्यादा निर्माण करते है| अगर त्वचा साफ़ न रखे तो यह तेल और मेल मिल के त्वचा के छिद्र को बंद कर देते है और फिर बैक्टीरिया के कारण कील याने मुहासे बन जाते है| अगर लहू स्वच्छ न हो, आहार सही न हो, तले हुए और मसालेदार चीज़ खाए या तो अधिक कास्मेटिक का उपयोग करे तो भी यह समस्या कड़ी हो सकती है|

पिम्पल्स क्या है? 

त्वचा के छिद्र भर जाने पर सूजन आ जाती है और उस छिद्र में बैक्टीरिया के कारण पस भर जाती है इस को पिम्पल्स कहते है|

पिम्पल्स को कैसे रोके

पिम्पल्स को कैसे रोके यही आप का पहला प्रयत्न होना चाहिए| कील मुहासे न हो इस के लिए यह अवश्य करे: 
  • तले हुए, मसालेदार आहार को कम मात्रा में खाए|
  • पूरा नींद ले|
  • पानी अधिक मात्र में पिए|
  • चेहरे की त्वचा को बार बार धोते रहे और बिलकुल स्वच्छ रखे| चेहरे के त्वचा के छिद्र को खुल्ला और साफ़ रखे| उस के लिए आप हर रोज रात को और सवेरे उठ के भाप से त्वचा साफ़ करे| 
  • कास्मेटिक का उपयोग ही न करे| 
  • फल और सब्जी ज्यादा प्रमाण में खाए| 
  • साबुन से चेहरा न धोये| सिर्फ बेसन, चावल का आटा और हल्दी का प्रयोग करे| 

मुहासे हटाने के आसान और असरदार घरेलू उपाय

इस के बावजूद भी अगर मुहासे हो जाए तो मुहासे हटाने के यह नुस्खे (pimples ka ilaj in hindi) आजमाए|
  • देसी पिम्पल का इलाज (pimple ka ilaj hindi me) जो बहुत ही असरकारक है वोह नीम है| नीम के पत्ते को पीस दे और साथ में हल्दी मिला के चेहरे पर लगाये तो पिम्पल्स गायब हो जायेंगे|
  • पिम्पल्स का घरेलु इलाज (pimples ka gharelu ilaj in hindi): केटली में पानी उबाले और भाप को त्वचा पर लगाये और साथ में रुई या कपड़े से चेहरा घिसते जाइए ताकि मेल, मृत कोशिका और तेल सभी निकल जाए|
  • कील मुहासों का देसी इलाज (kil muhase ka desi ilaj in hindi) एक और है और वह है गुलाब की पंखुड़ी को पीस दे और निम्बू के रस के साथ अपने चेहरे पर घिसे और ३० मिनट के बाद धो दे| 
  • पिम्पल्स के घरेलु नुस्खे (pimples ke liye gharelu nuskhe in hindi) में एक और नुस्खा है की आप घृत कुमारी (एलोवेरा) का रस, मुल्तानी मिटटी और हल्दी का मिश्रण पिम्पल्स पर लगाये| 
  • पिम्पल्स ख़तम करने के उपाय (pimples problem solution in hindi) में आप हल्दी और बेसन का निम्बू के रस के साथ उबटन बना के चेहरे पर अच्छी तरह से पांच मिनट तक घिसे| 
  • पिम्पल्स ख़तम करने के तरीके (pimples hatane ka tarika) में आप पुदीना और तुलसी के पत्ते को पीस के चेहरे पर लगाये| चाहे तो नीम और हल्दी भी मिला दे| 
  • देसी नुस्खे पिम्पल्स के लिए (pimple ke gharelu nuskhe in hindi) एक और है और वह है करेला इस का रस सवेरे खाली पेट पिए और इस की सब्जी खाए और इसे पीस के चेहरे पर लगाये| 
  • पिम्पल्स ठीक करने के घरेलु उपाय यह उन के लिए है जिनके चेहरे पर कील बहुत ज्यादा हो गए है| लहसुन को पीस दे, निम्बू का रस मिलाये, दो तीन बूँद हाइड्रोजन पेरोक्साइड डाले और इस को चेहरे पर मल दे| 
  • कील मुहासे का उपचार करना है और धब्बे भी मिटाना है तो नारंगी के छिलके का उपयोग करे| इस को पीस के चेहरे पर लगाते रहिए| 
  • रात को या सवेरे कील और मुहासों पर बरफ का टुकड़ा घिसे ताकि सुजन कम हो जाए|    
  • पिम्पल्स इलाज (kil muhase ka gharelu upay) आप इस तरह भी कर सकते है| नारियल के तेल में लहसुन पीस के गरम करे और छान ले और अब इस में हल्दी मिला के पिम्पल्स वाले जगह पर अच्छी तरह से घिसे| 
  • कच्चा पपीता ले और उस को पीस दे| अब आप चाहे तो इस में टी ट्री आयल के २ बूँद डाले और नीम का जल, गुलाब का जल और हल्दी मिलाये| पिम्पल हटाने के उपाय में यह उम्दा उपाय है|
  • मुहासे हटाने के उपाय में आप बेकिंग सोडा का उपयोग करे| पानी में मिला के त्वचा पर घिस दे| हो सके तो थोडासा हाइड्रोजन पेरोक्साइड भी इस में दाल के उपयोग करे|
  • डिस्प्रिन की गोली को थोड़ासा पानी में मिला के कील मुहासे वाली जगह पर लगा दे|

तेल हटाए और त्वचा स्वच्छ रखे

ऊपर आप ने पढ़े कई मुँहासे मिटाने के घरलू नुस्खे (gharelu nuskhe for pimples in hindi)| यह नुस्खे आजमाए और साथ में त्वचा पर से अधिक तेल को निकलने के लिए निम्नलिखित घरेलु नुस्खे भी अपनाए: 
  • ककड़ी या खीरे के टुकड़े से त्वचा घिसे ताकि तेल निकल जाए| 
  • आलू के टुकड़े से घिसने से भी तेल निकल जाता है| 
  • मुल्तानी मिटटी, चन्दन और हल्दी मो मिला के चेहरे पर लगाने से दाग चले जायेंगे, तेल को यह चूसे लेगा और चेहरे पर रंगत आ जायेगी| 

मुहासे के निशान

जाहिर है की मुहासे हो गए है और आप ने लापरवाही रखी है तो काले दाग और धब्बे पड़ जायेंगे और मुहासे के निशान दिखाई देंगे और साथ में गड्ढे भी हो जाते है| 
  • चेहरे के गड्ढे को वापस ठीक करने के लिए आप  घृत कुमारी (एलोवेरा) का रस, सिरका और मुल्तानी मिटटी को चेहरे पर लगाए|
  • पिम्पल्स के दाग, निशान और गड्ढे मिटाने के लिए आप दही, बेसन, चन्दन और हल्दी का लेप तैयार कर के चेहरे पर हर रोज घिसते रहे| 
  • गुलाब की पंखुड़ी से त्वचा सिकुड़ जाती है| इस को पीस के शहद के साथ मिला के उपयोग करे| 
  • चीनी की चाशनी बना के इस में हल्दी मिला के चेहरे को घिसे तो दाग और गड्ढे कम होते जायेंगे| 
  • पिम्पल्स और एक्ने से पड़े गड्ढे को मिटाने के लिए हल्दी, विटामिन ई और थोड़ी सी मलाई का मिश्रण कर के इन गड्ढे वाले जगह पर रोजाना इस्तेमाल करे|
कई व्यक्तियों को देखे तो चेहरा पूरा पिम्पल्स और एक्ने से भरा हुआ होता है| उनको ख़ास सावधानी रखनी चाहिए की पिम्पल्स को ऊँगली या नाखून से न दबाये और न ही छेड़े| सवेरे और रात को ऊपर बताए गए नुस्खे, और ख़ास कर के भाप का प्रयोग करे|

ब्यूटी ट्रीटमेंन्टस- पुरुषों के लिए

सनटेन (Beauty Tips For Men)

सनटेन न हो इसके लिए क्या करें-
  1. धूप में निकलने से पहले चेहरे पर सनस्क्रीन अवश्य लगाएं | जिससे यूवी किरणें चेहरे की त्वचा को नुकसान न पहुंचा सके |
  2. बाहर जाते समय चेहरे को अच्छी तरह कवर करके जाएं |
  3. यूवी किरणों से बालों को भी हानि न हो इसके लिए आजकल मार्केट में हेयर प्रोटेक्टर उपलब्ध है तो उनका प्रयोग कर सकते हैं|
  4. पानी अधिक मात्रा में पिएं जिससे शरीर में नमी बनी रहें |
  5. हाफ बाजू की शर्ट या धूप में शार्ट पहनने से बचे|
  6. नहाने से पहले दही का प्रयोग करें | दही एक बढ़िया एंटी टैनिंग ऐजेंट है त्वचा के लिए, चाहे तो दही का प्रयोग नीबू के रस के साथ भी कर सकते हैं |

सनटेन हो जाए तब क्या करें

समुचित देखभाल के बाद भी यदि सनटेन की समस्या हो जाए तो उसे दूर करने के लिए इन टिप्स का प्रयोग करें |
  1. आजकल मार्केट में टैनिंग दूर करने के लिए बहुत सारे प्रोडक्ट उपलब्ध हैं आप उनका प्रयोग कर सकते हैं|
  2. टैनिंग दूर करने के लिए चाहे तो घरेलू उपाय भी कर सकते हैं, जैसे
  3. संतरे के रस को योगअर्ट के साथ मिलाकर सन टैनिंग से प्रभावित भाग पर लगाएं | संतरा का हाइड्रोस्लि एसिड और विटामिन सी सन टैनिंग को जल्दी दूर करने में सहायक होता है साथ ही, योगअर्ट का लैक्टिक एसिड भी बहुत प्रभावकारी होता है |
  4. टैनिंग वाले हिस्से को हल्के गर्म पानी से धोएं और फ्रेश नारियल का पानी लगाएं फिर इसे सूखने दें, करीब आधा घंटे बाद चेहरे को ठंडे पानी से धो दें | नियमित रूप से इसे करें कुछ ही दिनों में त्वचा पहले की तरह सामान्य हो जाएगी |
  5. शहद व नीबू के रस को बराबर मात्रा में मिलाकर चेहरे पर लगाएं इससे भी टैनिंग दूर होती है| थोड़ा सा त्वचा का ध्यान रखकर आप भी खिली खिली रंगत पा सकते हैं |

क्लीनिंग

त्वचा की खूबसूरती बनी रहे इसके लिए त्वचा की भली प्रकार साफ सफाई भी आवश्यक है | जिससे स्मार्टनेस के साथ ही स्किन भी तरोताजा रहे|
  1. त्वचा के अनुसार ही क्लींजर का प्रयोग करें |
  2. एक अच्छा क्लींजर त्वचा की गहराई तक सफाई करता है| पोर्स में जो डर्ट जमा होती है उसे यह अच्छी प्रकार से साफ करता है जिससे ब्लेमिश की समस्या उत्पन्न नहीं हो पाती | बॉडी सोप का प्रयोग करने से बचें | इससे चेहरे की त्वचा और अधिक हार्ड हो जाती है, जिससे त्वचा पपड़ीदार भी हो सकती है | क्लींजर लेते समय इस बात पर ध्यान जरूर दें कि क्लींजर प्राकृतिक चीजों से ही बना हो, त्वचा के अनुरूप हो अन्यथा त्वचा को नुकसान हो सकता है|
  3. संवेदनशील त्वचा की क्लीनिंग करते समय ध्यान रखें कि तरीका बिल्कुल प्राकृतिक हो | जिससे त्वचा की डर्ट तो बाहर आए पर त्वचा को कोई जलन इत्यादि न हो | यदि त्वचा पर एक्ने की समस्या है तो और भी सावधानीपूर्वक क्लीनिंग करें | संवेदनशील त्वचा के लिए क्लींजर ऐसा होना चाहिए जो स्लाइस्लिक एसिड व ग्लाइकोलिक एसिड रखता हो | जिससे एक्ने की समस्या के साथ भी चेहरे की अच्छी तरह से क्लीनिंग हो सकेगी |

चेहरे को दिन में एक बार ही वाश करें

चेहरे को दिन में एक बार से अधिक बार धोने पर त्वचा रूखी हो जाती है | इसीलिए चेहरे की क्लीनिंग या तो प्रतिदिन सुबह या रात को करें पर दोनो समय बिल्कुल न करें | यह त्वचा के लिए हानिकारक है | चेहरे की क्लीनिंग के लिए गर्म पानी का प्रयोग न करें इससे त्वचा और भी रूखी हो जाती है | ठंडे पानी या हल्के गर्म पानी का प्रयोग करें | इससे त्वचा को कोई नुकसान नहीं होता |

हेयर स्पा

हेयर स्पा बालों के लिए एक अच्छा विकल्प है | इससे कई प्रकार की समस्याओं जैसे हेयर  लॉस, रुसी, ड्राई बालों से राहत मिलती है | गर्मी के मौसम में तो हेयर स्पा ट्रीटमेंट से बालों की सुंदरता निखरती ही है, इसके साथ ही धूप या प्रदूषण से डेमेज हुए बाल फिर से पहले जैसे हो जाते हैं  | हेयर स्पा को अगर बालों के लिए रिबर्थ कहा जाए तो कुछ गलत नहीं है  | इससे बाल नरिश होते है व रिजुविनेट होते है|

क्या है हेयर स्पा ट्रीटमेंट

  1. हेयर स्पा ट्रीटमेंट में स्कैल्प की ऑयल मसाज की जाती है व शैपूइंग, हेयर मास्क व कंडीशिनिंग की जाती है | जिससे बाल स्वस्थ व मजबूत बनते हैं |
  2. सबसे पहले स्कैल्प की मसाज की जाती है|
  3. इसके बाद शैपू किया जाता है। इसके दरम्यान कम से कम स्केल्प की 10 मिनट तक मसाज की जाती है |
  4. इसके बाद कडीशिनिंग की जाती है | इसमें इसी दरम्यान 20 से 25 मिनट तक स्कैल्प की मसाज की जाती है | इसके बाद हेयर क्रीम का प्रयोग किया जाता है | जिसे हेयर की रूट से लेकर टिप तक लगाया जाता है |
  5. इस पूरी प्रक्रिया में सैलून में कम से कम 40 से 45 मिनट तक लगते हैं | जिस दिन आपका ऑफ हो आप उस दिन इस ट्रीटमेंट को करा सकते हैं |
  6. इसके बाद बालों में हेयर मास्क लगाया जाता है | इससे बालों को पोषण मिलता है |

लाभ

  1. चमक आती है | गहराई तक नमी बनी रहती है | हेयर फोलिक्लस व जड़ मजबूत बनते हैं | स्कैल्प को पोषण मिलता है | बालों की बढ़त में वृद्धि होती है | रिलेक्सेशन मिलता है |
  2. ऑयल सेक्रियेशन को सामान्य करने में सहायक है |
  3. मैटाबॉलिज्म को बढ़ाने में सहायता मिलती है व ब्लड सरकुलेशन बढ़ता है |
  4. पोर्स की डर्ट इससे बाहर निकल जाती है | डेमेज बाल रिपेयर हो जाते है |
  5. हेयर स्पा एक प्रकार से रिहाइड्रेटिंग थैरेपी की तरह ही है | इससे बाल स्मूथ बनते हैं | इची स्कैल्प की समस्या से राहत मिलती है |

मसाज व थैरेपी

बॉडी मसाज व थेरेपी से बॉडी तो रिलेक्स होती ही है | इससे आपकी त्वचा भी कोमल व चिकनी बनती है | इसके लिए बहुत सारी मसाज है | जिनका लाभ आप सैलून में जाकर उठा सकते हैं |
अरोमा थैरेपी
अरोमा थैरेपी से तन की खूबसूरती तो निखारती है, इससे तनाव इत्यादि से राहत मिलती है | जिससे रिलैक्स महसूस होता है | अरोमा थैरेपी में ऐसेंसशियल आयल का ही  प्रयोग किया जाता है | जिससे त्वचा चिकनी व चमकदार बनती है | इससे बॉडी स्वस्थ बनती है| इसमें ऐसेंसशियल आयल जैसे लैवेंडर, जासमीन इत्यादि ऑयल का उपयोग किए जाता है | जिससे बॉडी को किसी प्रकार का नुकसान नहीं होता | त्वचा व रंगत खिली खिली रहती है | अरोमा थेरेपी से बॉडी स्वस्थ बनती है|
थैरेपी के अलावा इन मसाज का प्रयोग भी किया जा सकता है|
लावा शैल मसाज
यह आजकल बहुत ही लोकप्रिय मसाज है | इसमें वार्म व स्मूथ लावा शैल से बॉडी की मसाज की जाती है | इसमें कलांइट की जरूरत के अनुसार ही लावा शैल मसाज की जाती है| हाइड्रेटिंग ऑयल का प्रयोग किया जाता है |

त्वचा का कालापन दूर करने के घरेलू उपाय

From- beautytipshindi.com

अकसर गरदन, टखने, घुटने और कोहनियों का कालापन आसानी से नहीं जाता है । कुछ क्लींजर, ब्लीच, स्क्रब और पैक का नियमित इस्तेमाल करके इस समस्या को दूर किया जा सकता है ।

त्वचा की सफाई

1. दूध व नीबू का रस मिलाएं और साफ त्वचा पर लगा कर 2 मिनट तक रखें | फिर रुई के फाहे को गीला करके निचोड़ें और उससे हल्के हाथ से मलते हुए त्वचा को साफ करें |
2. नीबू के रस को दही में मिला कर त्वचा पर लगाएं और हल्का सूखने पर रुई के फाहे को गीला करके निचोड़े । त्वचा पर हल्के हाथ से मलते हुए पोंछ लें ।

दोरंगी त्वचा

खीरे का रस हर तरह की त्वचा के लिए फायदेमंद है । खीरे के स्लाइस को गुलाबजल में डुबो कर फ्रिज में रख कर ठंडा कर लें फिर साफ चेहरे पर रखें । आंखों पर भी रख सकती हैं, इनके नीचे के काले घेरे भी दूर होंगे । त्वचा ऑइली है, तो खीरे के स्लाइस पर 2 बूंदें नीबू के रस की भी डाल सकती हैं ।

गोरी रंगत के लिए स्क्रब

1. 1 छोटा चम्मच बादाम का पेस्ट, 1 छोटा चम्मच मलाई, 1 छोटा चम्मच सूरजमुखी का तेल, 1 छोटा चम्मच गुलाबजल, 1/4 कप मसूर की दाल का पेस्ट, सभी को मिला कर पेस्ट बनाएं । इसे चेहरे पर लगाएं और 5 मिनट के बाद हल्के हाथ से धो लें । सूरजमुखी के तेल की जगह आप असेंशियल ऑइल की कुछ बूंदें भी मिला सकती हैं ।
2. 5-6 बादाम का पेस्ट, 1/2 कप क्रीम, 2 बड़े चम्मच तिल का तेल और 1 छोटा चम्मच सूखे संतरे के छिलके का पाउडर लें । इसका पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाने के बाद 15 मिनट बाद धो लें ।
3. 1 कप जौ का आटा, 1 कप दही और खीरे का रस सभी सामग्री को मिला कर पेस्ट बना कर 10 मिनट तक लगाएं । स्क्रब करके धो लें ।

गरदन, कोहनी और टखने की त्वचा

1. तुलसी त्वचा को स्वस्थ और चमकीला रखने में कारगर है । तुलसी का पेस्ट बेसन और दही में मिला कर साफ त्वचा पर लगाएं और 20 मिनट के बाद धो लें । ऐसा हफ्ते में 2 बार भी करें, तो कोहनियां साफ हो जाएंगी ।
2. संतरे के छिलकों के बारीक पाउडर में थोड़ा शहद व मलाई मिला कर हफ्ते में 2 बार इसका प्रयोग करें । कुछ ही दिनों में त्वचा पर इसके नतीजे नजर आएंगे ।
3. मलाई में 1 चम्मच सेब या मूली का रस मिला कर लगाएं । त्वचा की झांइयां व सांवलापन ठीक हो जाता है ।
4. मुलतानी मिट्टी, जौ का आटा, संतरे का पाउडर व मलाई का मिश्रण गरदन और घुटनों की त्वचा के रंग को निखारता है ।
5. संतरे के रस में भिगोयी हुई चने की दाल को दूध में पीस कर उबटन लगाने से रंग में निखार आता है ।
6. 1 बड़ा चम्मच बेसन व 3 बड़े दूध को मिला कर पेस्ट बना लें । इस पेस्ट को रोज लगाने से कालापन दूर होता है ।
7. 1/2 कप सूजी, 2 बड़े चम्मच दही, 1 छोटा चम्मच शहद, 1 बड़ा चम्मच पपीते के पल्प मिलाएं । इसमें मौजूद विटामिन बी कोशिकाओं को पुनर्जीवित करता है । त्वचा की रंगत निखरती है |
8. अंडे की सफेदी और शहद मिला कर त्वचा पर लगाएं ।
9. केला और पपीता मैश करके त्वचा पर लगाएं ।

नेचुरल ब्लीच

1. नीबू व शहद बराबर मात्रा में मिलाएं और त्वचा पर लगाएं । बीस मिनट के बाद चेहरा धो लें ।
2. पिसी मसूर दाल को संतरे या नीबू के रस में भिगो कर रखें और साफ चेहरे पर लगाएं । हल्का सूखने पर धो लें । यह तैलीय त्वचा के लिए अच्छा नेचुरल ब्लीच पैक है ।
3. इमली का पल्प मिलीजुली त्वचा के लिए नेचुरल ब्लीच है । इसे आप टमाटर के पल्प के साथ मिला कर लगाएं । इसे भी 15 मिनट तक त्वचा पर लगा कर रखें और फिर ठंडे पानी से चेहरा धो लें । संवेदनशील त्वचा की युवतियां इस ब्लीच का प्रयोग ना करें ।
4. उड़द दाल और चावल को भिगो कर खमीर उठाएं । इसमें दही और शहद मिलाएं । इस मिश्रण को कोहनी, घुटनों, पीठ व गरदन पर लगा कर स्क्रब करें | कालापन दूर होगा |

Tuesday, December 5, 2017

पीले दांतों को मोतियों जैसा चमकाएगा इस फल का छिलका

आपने पीले दांतों को चमकाने के लिए कई तरह के जतन किए होंगे पर क्या आप जानते है एक फल ऐसा भी है जिसे खाने से नहीं बल्कि उसके छिलके से दांतों को मोतियों जैसा चमकाया जा सकता है। पढ़िए ये खबर। 

केले या संतरे का फ्रूट पील  
अपने पीले दांतों को चमकाने के लिए केले या संतरे के छिलके का अंदरूनी हिस्सा दांतों पर रगड़ें। ऐसा करने से दांतों का पीलापन काफ़ी हद तक कम होता है।इन छिलकों में मैग्नीशियम, मैगनीज और पोटैशियम काफी मात्रा में पाया जाता है। जिसकी वजह से दांतों का इनैमल रीर्च हो जाता है। ध्यान रखें कि इन फ्रूट पील का इस्तेमाल करने के कुछ मिनट बाद ही ब्रश कर लें। अच्छे परिणाम के लिए इसका इस्तेमाल हफ़्ते में दो बार करें।



नारियल तेल 
नारियल तेल में मौजूद लॉरिक एसिड दांतों पर जमे प्लाक से बैक्टीरिया को बाहर निकालने में मदद करता है। जिसकी वजह से दांतों में नई चमक आती है।इसके लिए सबसे पहले एक टेबलस्पून शुद्ध, ऑर्गैनिक नारियल तेल लें और इसे मुंह में भरकर 15 से 20 मिनट तक धीरे-धीरे मुंह में घुमाएं। मुंह के अंदर ये तेल इस तरह घुमाएं कि तेल मुंह के सभी हिस्से तक पहुंच जाए। उसके बाद तेल को बाहर थूक दें। पानी से कुल्ला करें और दो ग्लास पानी भी पिएं।

सर्दियों में दिखना है सबसे खूबसूरत, तो ऐसे करें मेकअप

मेकअप लवर्स के लिए सर्दियों का मौसम सबसे बेस्ट होता है. क्योंकि यही वो मौसम है जब आप अपने
 मेकअप के साथ तरह- तरह के एक्सपेरिमेंट कर सकते हैं. जो मेकअप गर्मियों में अच्छा नहीं लगता 
वहीं मेकअप सर्दियों में आपकी लुक्स को निखार सकता है.

लेकिन सर्दियों में त्वचा रूखी और बेजान हो जाती है. जिस कारण कई बार मेकअप चेहरे पर निखार 
लाने के बजाए आपकी लुक को खराब कर देता है.
आज हम आपको सर्दियों में मेकअप करने के कुछ खास टिप्स बता रहें जिसे ट्राई कर के आप चंद मिनटों में 
बेहद खूबसूरत दिख सकती हैं.
1. सर्दियों में मेकअप करने से पहले जरूरी है कि आप अपनी स्किन को अच्छी तरह से मॉइस्चराइज
 कर लें. इसलिए मेकअप करने से पहले अपनी स्किन को सबसे पहले किसी अच्छे क्लीनजिंग मिल्क से साफ 
करें.
2. इसके बाद अपने चेहरे पर प्राइमर लगाने के बाद अपनी स्किन टोन से मिलते-जुलते कलर का 
फाउंडेशन लगाएं. ठंड के मौसम में हमेशा क्रीम बेस फाउंडेशन का ही इस्तेमाल करें. बेस और
 कॉम्पेक्ट पाउडर को अच्छी तरह से स्किन में ब्लेंड करें.
3. ठंड के मौसम में ब्लैक और ब्राउन आई शेडो से आंखों को स्मोकी लुक दें. स्मोकी आईज हॉट 
और बोल्ड लुक देती हैं.
4. सर्दियों में मेकअप करते समय आंखो पर काजल, लाइनर और मस्कारा का इस्तेमाल जरूर करें. 
यह ठंड के मौसम में आपकी आंखो को एक हॉट लुक देते हैं.
5. इस मौसम में हमेशा लिपस्टिक लगाने से 10-15 मिनट पहले होठों पर लिप बाम जरूर लगाएं. 
इससे आपके होठों में नमी बनी रहेगी.
6. सर्दियों में डार्क कलर की लिपस्टिक बहुत अच्छे लगती है. रेड कलर की लिपस्टिक हर ड्रेस पर फबती
 है. इससे चेहरे पर भी निखार आता है. पिंक, महरून और ब्राउन कलर्स की लिपस्टिक भी इस मौसम में
 अच्छी लगती हैं.
7. चेहरे पर चमक लाने के लिए गालों पर हल्के हाथों से ब्लशर या ब्रॉन्ज लगाएं. ये आपको बिल्कुल फ्रेश 
लुक देता है.