केले पर काले धब्बे अक्सर आप लोगों ने देखा होगा कि कुछ चीजें ऐसी होती है जो बाहर से कुछ और दिखती हैं लेकिन अंदर से कुछ और ही निकलती हैं और जाने अनजाने में हम लोग उन्हें गंदा समझ कर घर से बहार फेंक देते हैं. केले के साथ भी हम ऐसे ही गलती कर देते हैं.
केला खाने के फायदे
इस दुनिया में बहुत से फल-फ्रूट ऐसे हैं जिनके बारे में हमें अभी तक सही सही से पूरी तरह ये नहीं पता कि वाकई में इसका कौन सा हिस्सा कितना काम का है और जब भी आप फलों का नाम लेते हैं तो आपको सबसे पहले केले संतरे अंगूर अनार और पपीता जैसे फल हमारे दिमाग में घूम जाते हैं.
वैसे तो इनके अलावा और भी बहुत ऐसे फल है जो बहुत हाई-फाई कीमत में मिलते हैं लेकिन उन फलों का सेवन ज्यादातर आम लोग नहीं कर पाते क्योंकि यह उनके बजट के बाहर का मामला हो जाता है. चलिए यह तो हो गई जानकारी अब आते हैं काम की बात पर, एक फल ऐसा भी है जो कई दिनों तक खराब नहीं होता और इसका सेवन पूरे भारतवर्ष में काफी ज्यादा किया जाता है यहां तक की इसके पेड़ भी पूजा की जाती है.
हालांकि यह बात तो सब जानते हैं और वैज्ञानिकों का मत भी यही है कि मानव शरीर के लिए तमाम तरह के फल शरीर में स्वास्थ्य की दृष्टि से काफी लाभदायक होते हैं इनमें से एक बेहद सस्ता और आसानी से पाए जाने वाला फल है केला Banana इसके बारे में सुनकर आप चौक जाएंगे.
जब यह केला बहुत ज्यादा पाक जाता है तो ऐसी दशा में इसका सेवन करने से कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी भी दूर भाग जाती है और ज्यादा पका हुआ केला शुगर के लोगों के लिए बहुत ज़्यादा फायदा करता है. केले में ज्यादा पकने के बाद उसके गुणों की मात्रा सामान्य से कई गुना अधिक बढ़ जाती है.
और जैसा कि इस पोस्ट के चित्र में देख रहे हैं ज्यादा पका हुआ केला जिस पर काले दिखने वाले धब्बे, जिससे केला देखने में ही हम लोगों को बेकार नजर आता है असल में वह बेकार नहीं है वह फल के साथ साथ एक अच्छी दवाई भी बन चुका है. यही कारण है कि इस तरह के काले धब्बे वाले केलों को बाहर ना फेंके, हां इस बात का ध्यान रखना थोड़ा आवश्यक है अकेला अंदर से सड़ा और गला हुआ ना हो.
केला आपको डायरिया और कब्ज रोग में बहुत फायदेमंद होता है. और ऐसे लोग जिनके पेट में खट्टी डकारें और एसिड बनने की समस्या होती है उन लोगों को केला खाने से थोड़ा परहेज करना चाहिए.
केला हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को बहुत तेजी से कंट्रोल करता है हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी इन दिनों बिल्कुल आम हो चुकी है और लगभग 10 में से तीन या चार लोगों को पाई जाती है. केले में पोटेशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है इस वजह से यह मानव शरीर में हाई ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने का काम करता है.
केले में एंटीऑक्सीडेंट तत्व पाए जाते हैं यानी की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी होती है और आपके शरीर में खून में वाइट सेल रक्त कण बनाने में काफी मदद करता है जिससे कैंसर जैसी घातक बीमारियों से लड़ने में मदद मिलती है.
इसके अलावा इस तरह का पका हुआ केला खाने से आपकी मेमोरी शार्प होती है और दिमाग काफी तेज हो जाता है. बार बार भूलने की बीमारी या कुछ बातों को अच्छी तरह से याद रखने में यह मदद करता है.
दोस्तों अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो कृपया इस पोस्ट को अपने दोस्तों तक जरुर शेयर करें इसके अलावा हमारा Facebook पेज अवश्य लाइक करें जिससे आपको Health Tips in Hindi संबंधी जानकारी की अगली पोस्ट का नोटिफिकेशन जल्द से जल्द मिल सके.

No comments:
Post a Comment